Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक प्राइवेट कोचिंग संस्थानों के संचालन पर लगी रोक

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 1 August, 2023
बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने एक आदेश जारी कर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक प्राइवेट कोचिंग संस्थानों के संचालन पर रोक लगा दी है। विभाग ने स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के मकसद से यह आदेश जारी किया है। आदेश का पालन नहीं करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई की जाएगी।