यूपी में निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 4 मज़दूरों की हुई मौत, सीएम ने जताया शोक
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 4 मज़दूरों की मौत हो गई। डीएम मनीष वर्मा ने बताया कि इस हादसे में 5 अन्य लोग घायल हुए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


