Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र बंद के दौरान शिवसेना कार्यकर्ताओं ने ऑटोरिक्शा चालकों को पीटा, मारे थप्पड़

short by Gunjan Goswami / on Monday, 11 October 2021
महाराष्ट्र बंद के दौरान शिवसेना कार्यकर्ताओं का एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें वे ऑटोरिक्शा चालकों को रोककर उन्हें डंडों से पीटते और थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। वहीं, पथराव की घटनाओं के बाद सोमवार को दिनभर सार्वजनिक बसों का परिचालन ठप रहा। दरअसल, लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी सरकार ने बंद बुलाया था।