भारत के सबसे ऊंचे रेलवे स्टेशन घूम पर पर्यटकों ने बर्फबारी का उठाया लुत्फ
वर्ल्ड हेरिटेज दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के स्टेशन घूम पर पर्यटकों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया है जिसकी तस्वीरें रेलवे ने शेयर की हैं। 7,405-फीट की ऊंचाई पर स्थित घूम भारत का सबसे ऊंचा और दुनिया का 14वां सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन है। यह दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे का सबसे ऊंचा पॉइंट है जहां से टॉय ट्रेन दार्जिलिंग की ओर उतरती है।
read more at Twitter


