जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने की बिहार के शख्स की हत्या
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने एक शख्स की हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया है कि मृतक बिहार का रहने वाला था और शोपियां में भुट्टा बेचता था। पुलिस ने घटना को लेकर इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर गोली लगने के घाव और चाकू मारने के निशान हैं।
read more at हिन्दुस्तान


