Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में शुरू हुई 'कामधेनु पशु बीमा योजना', 40 लाख से अधिक पशुपालक होंगे लाभान्वित

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 6 September, 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को 'मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना' शुरू की और इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे। इसके तहत प्रत्येक पशुपालक परिवार के दो-दो दुधारू पशुओं का अधिकतम ₹40,000/पशु तक का निशुल्क बीमा कराया जाएगा और राज्य सरकार इसका प्रीमियम भरेगी। इससे प्रदेश के 40 लाख से अधिक पशुपालक लाभान्वित होंगे।