'क्राइम मास्टर गोगो' के लिए मैं पहली पसंद नहीं था, 70% शूटिंग के बाद शामिल हुआ: शक्ति कपूर
अभिनेता शक्ति कपूर ने बताया है कि 'अंदाज़ अपना अपना' (1994) में 'क्राइम मास्टर गोगो' की भूमिका पहले ऐक्टर टीनू आनंद निभाने वाले थे लेकिन शूटिंग के दौरान वह विदेश में थे। बकौल शक्ति, 70% शूटिंग हो जाने के बाद वह फिल्म से जुड़े और रात में शूटिंग करते थे। फिल्म में आमिर खान और सलमान खान लीड ऐक्टर्स थे।


