Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तब तक विस्की ने पेट निकालना शुरू नहीं किया था: अपनी पुरानी तस्वीर शेयर कर अनुराग

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Tuesday, 22 February, 2022
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर अपने कॉलेज के समय की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने 'हंसराज कॉलेज' और 'हॉस्टल लाइफ' हैशटेग के साथ लिखा, ''तब तक विस्की ने पेट निकालना शुरू नहीं किया था...सिरका 1991।'' फिल्म 'एके वर्सेज एके' में उनके साथ काम कर चुके अनिल कपूर ने कॉमेंट किया, ''क्या यह सच में तुम हो अनुराग कश्यप?''