रायबरेली से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बीजेपी के दिनेश प्रताप ने स्वीकारी हार
रायबरेली सीट पर लोकसभा चुनाव-2024 का परिणाम घोषित होने से पहले ही बीजेपी उम्मीदवार व उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ हार स्वीकार कर ली है। सिंह ने कहा, "जनता का आदेश सदैव सिर माथे पर रहेगा।" रुझानों में राहुल व सिंह के बीच 2 लाख से अधिक मतों का अंतर है।
read more at न्यूज़ 24


