सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे गुरदास मान, उनके माता-पिता को दूसरे बेटे के जन्म पर दी बधाई
सिंगर गुरदास मान ने दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचकर उनके माता-पिता को दूसरे बेटे के जन्म पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, "ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि माता-पिता और बच्चा सदैव स्वस्थ रहें। सिद्धू के फैंस बहुत खुश हैं।” सिद्धू की मां चरण कौर इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन (आईवीएफ) तकनीक की मदद से दोबारा मां बनी हैं।
read more at News18 हिंदी


