यूपी सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर किशोर को मिली गौशाला में काम करने की सज़ा
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में किशोर न्याय बोर्ड ने एक 15-वर्षीय लड़के को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर 'आपत्तिजनक पोस्ट' करने को लेकर 15 दिन तक गौशाला में काम करने की सज़ा सुनाई है। वहीं, लड़के को अगले 15 दिन किसी सार्वजनिक स्थान की साफ-सफाई करनी होगी। किशोर पर ₹10,000 का जुर्माना भी लगाया गया है।
read more at जनसत्ता


