अभिमन्यु अकेला है लेकिन जनता उसके साथ है: बीजेपी से निष्कासित किए जाने के बाद पवन सिंह
काराकाट (बिहार) लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे भोजपुरी ऐक्टर पवन सिंह ने बुधवार को उन्हें बीजेपी से निष्कासित किए जाने के बाद प्रतिक्रिया दी है। पवन सिंह ने 'X' पर लिखा, "कल भी, महाभारत में अभिमन्यु अकेला था। आज भी रण में अभिमन्यु अकेला है लेकिन जनता उसके साथ है।"
read more at हिन्दुस्तान


