Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रूस के केंद्रीय बैंक ने प्रमुख ब्याज़ दर 9.5% से बढ़ाकर की 20%

short by जय शंकर ठाकुर / on Monday, 28 February, 2022
रूस के केंद्रीय बैंक ने रूबल में गिरावट और ऊंची महंगाई दर को काबू करने के लिए प्रमुख ब्याज़ दर 9.5% से बढ़ाकर 20% कर दी है। रूस ने कंपनियों से उनके विदेशी मुद्रा राजस्व का 80% बेचने को कहा है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बैंक का कहना है कि धन जमा करने को आकर्षक बनाने के लिए यह ज़रूरी है।
read more at Reuters