कांग्रेस में आ जाएं वरुण गांधी: बीजेपी द्वारा लोकसभा चुनाव का टिकट काटे जाने के बाद अधीर
बीजेपी द्वारा पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) से सांसद वरुण गांधी का लोकसभा चुनाव का टिकट काटे जाने के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है, "वरुण को कांग्रेस में आना चाहिए...आएंगे तो खुशी होगी।" उन्होंने कहा, "वह कद्दावर व शिक्षित नेता हैं और उनकी छवि साफ-सुथरी है। गांधी परिवार से संबंध के कारण बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया।"
read more at ABP न्यूज़


