घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या अक्टूबर 2021 के मुकाबले इस साल अक्टूबर में 27% बढ़ी
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंगलवार को बताया कि घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या अक्टूबर 2022 में पिछले महीने के मुकाबले 10% और अक्टूबर 2021 के मुकाबले 27% बढ़कर 1.14 करोड़ तक पहुंच गई है। डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-अक्टूबर 2021 में घरेलू यात्रियों की संख्या 6.21 करोड़ थी जो जनवरी-अक्टूबर 2022 में 59.16% बढ़कर 9.88 करोड़ हो गई।
read more at भाषा


