Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली हाईकोर्ट ने 25 हफ्ते की गर्भवती 14 वर्षीय रेप पीड़िता को दी गर्भपात कराने की अनुमति

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 26 January, 2023
दिल्ली हाईकोर्ट ने 25 हफ्ते की गर्भवती 14 वर्षीय एक रेप पीड़िता को गर्भपात कराने की अनुमति दे दी है। बकौल कोर्ट, यौन उत्पीड़न करने वाले शख्स के बच्चे को जन्म देने पर मजबूर करने का परिणाम पीड़िता के लिए 'अत्यंत दुखद' हो सकता है। पीड़िता ने कोर्ट से कहा था कि वह स्कूल जाकर पढ़ाई करना चाहती है।