कोचिंग सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार का लखनऊ में हुआ भंडाफोड़, 7 लोग गिरफ्तार
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में पुलिस ने कोचिंग सेंटर की आड़ में चल रहे एक अवैध हुक्का बार का रविवार को भंडाफोड़ कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 7 हुक्का पाइप, 7 चिमनी, तंबाकू, शराब की बोतलें आदि सामान मिला। बकौल पुलिस, कोचिंग सेंटर में दिन में क्लास चलती थीं और शाम में हुक्का बार चलता था।
read more at हिन्दुस्तान


