बेंगलुरु में अज़ान मामले में हेट स्पीच देने को लेकर तेजस्वी सूर्या के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
बेंगलुरु में अज़ान के समय तेज़ आवाज़ में संगीत बजाने के चलते दुकानदार को पीटे जाने के मामले में कथित रूप से हेट स्पीच देने को लेकर बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। सूर्या पर तथ्यात्मक रूप से गलत और भड़काऊ टिप्पणी करने और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है।


