Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2014 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कोर्ट में पेश हुए केजरीवाल

short by जय शंकर ठाकुर / on Monday, 25 October 2021
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सोमवार को सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) ज़िला अदालत में पेश हुए। उन पर 'आप' के तत्कालीन प्रत्याशी कुमार विश्वास के समर्थन में बगैर अनुमति के जनसभा आयोजित करने का आरोप है। केजरीवाल यहां से अयोध्या पहुंचकर आज शाम को सरयू आरती में शामिल होंगे।