यूपी में 'सॉरी मम्मी-पापा' का नोट छोड़कर कॉलेज बिल्डिंग की 5वीं मंज़िल से कूदी छात्रा, हुई मौत
मुरादाबाद (यूपी) स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को बीटेक फर्स्ट इयर की एक छात्रा ने कॉलेज बिल्डिंग की 5वीं मंज़िल से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार, छात्रा के कमरे से मिले नोट में 'सॉरी मम्मी-पापा, मैं मरना नहीं चाहती' लिखा है। बकौल पुलिस, छात्रा ने परिवारवालों की उम्मीदों पर खरा न उतर पाने पर खुदकुशी की होगी।
read more at Times Now नवभारत


