राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देगी टीआरएस
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली टीआरएस ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का एलान किया है। टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामाराव सहित पार्टी के अन्य नेता आज (सोमवार) राष्ट्रपति चुनाव के लिए सिन्हा के नामांकन में शामिल होंगे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18-जुलाई को मतदान होगा।
read more at NewsBytes हिन्दी


