Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में जंगल से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद ज़ब्त, एके-47 व हैंड ग्रेनेड भी मिले

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 13 April, 2024
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जंगल से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किए। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने बताया कि गंगबुग वन क्षेत्र से 5 हैंड ग्रेनेड, 23 चीनी हैंड ग्रेनेड, एके-47 राइफल, एके-47 के 1135 राउंड, पिस्तौल, दूरबीन और पिस्तौल के 65 राउंड समेत अन्य हथियार ज़ब्त किए गए हैं।