दिल्ली के कृष्णानगर की 4 मंज़िला इमारत में आग लगने से 3 लोगों की हुई मौत
दिल्ली के कृष्णानगर की 4-मंज़िला इमारत में रविवार तड़के आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। 7 लोगों को इमारत से सुरक्षित बचा लिया गया। दमकल विभाग के अनुसार, पार्किंग में लगे मीटर के बोर्ड में आग लगी थी जो वहां खड़े वाहनों और फिर ऊपर की मंज़िलों में फैल गई थी।
read more at R. भारत


