मुझे पता नहीं, उनसे पूछ लूंगा: रामचरितमानस पर बिहार के शिक्षा मंत्री के बयान पर सीएम नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस को लेकर की गई टिप्पणी पर कहा है, "मुझे पता नहीं है, मैं उनसे पूछ लूंगा।" दरअसल, प्रोफेसर चंद्रशेखर ने बुधवार को कहा था, "रामचरितमानस में लिखा गया है कि नीची जाति के लोग शिक्षा ग्रहण करने के बाद सांप की तरह ज़हरीले हो जाते हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


