Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई पुलिस ने बच्चों की तस्करी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, डॉक्टर समेत 7 लोग गिरफ्तार

short by श्वेता यादव / on Monday, 29 April, 2024
मुंबई (महाराष्ट्र) पुलिस ने बच्चों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए डॉक्टर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्यों ने एक 5 महीने के बच्चे को ₹2 लाख में बेच दिया था जिसे पुलिस ने बचा लिया है। गिरोह कथित तौर पर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में तस्करी करता है।