छात्रों ने ओडिशा में कक्षा के भीतर 'पुष्पा' के गाने पर किया डांस, प्रधानाध्यापिका निलंबित
गंजाम (ओ़डिशा) के एक हाईस्कूल की कक्षा में फिल्म 'पुष्पा' के गाने पर कुछ छात्रों के नाचने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रधानाध्यापिका सुजाता पाधी को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने कहा, "शिक्षकों के स्मार्ट क्लासरूम से जाने के बाद वहां मौजूद छात्रों ने संभवत: टीवी को अपने फोन से कनेक्ट किया था।"
read more at दि प्रिंट


