त्वरित न्याय देने के लिए नए सीजेआई के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं: रिजिजू
न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित (यू.यू. ललित) के भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के तौर पर शपथ लेने के बाद केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को उनसे उनके आवास पर मुलाकात की। रिजिजू ने मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया, "त्वरित गति से न्याय देने के लिए उनके (सीजेआई) साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।"
read more at भाषा


