बलेनसियागा ने अपने ऐड में बच्चों को बॉन्डेज गियर के साथ दिखाए जाने के बाद मांगी माफी
बलेनसियागा ने हालिया ऐड कैंपेन के लिए आलोचनाओं के बाद माफी मांगी है जिसमें कुछ बच्चे बॉन्डेज गियर पहने टेडी बियर पकड़े दिखाई दिए थे। ऐड में चाइल्ड पॉर्न को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के ओपिनियन को बतौर प्रॉप इस्तेमाल किया गया था। कंपनी ने कहा, "हम इसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं, हमने कैंपेन को सभी प्लैटफॉर्म से हटा दिया है।"
read more at The Independent


