Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित की हत्या का विरोध करने वालों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

short by अनुज श्रीवास्तव / on Friday, 13 May, 2022
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों द्वारा राहुल भट्ट (कश्मीरी पंडित) की हत्या किए जाने की घटना को लेकर बडगाम में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "प्रशासन जनता पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ सकता है, तो क्या वे कल आतंकवादियों को नहीं पकड़ सकते थे?"