Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जी20 समिट के चलते दिल्ली मेट्रो 4 सितंबर से शुरू करेगी 'पर्यटक स्मार्ट कार्ड' की बिक्री

short by रुखसार अंजुम / on Sunday, 3 September, 2023
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनज़र सोमवार से अगले 10 दिनों के लिए 'पर्यटक स्मार्ट कार्ड' की बिक्री शुरू करेगी। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट ऐंड कम्युनिकेशंस) अनुज दयाल ने रविवार को बताया कि पर्यटक दिल्ली मेट्रो में असीमित यात्रा के लिए यह कार्ड 36 स्टेशनों पर बने विभिन्न विशेष काउंटर से खरीद सकते हैं।