Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा बोर्ड ने 10वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम किया जारी, 95.22% विद्यार्थी हुए पास

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 12 May, 2024
हरियाणा बोर्ड ने रविवार को 10वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया और इस परीक्षा में शामिल हुए 2,86,714 विद्यार्थियों में से 2,73,015 विद्यार्थी (95.22%) पास हुए। इसमें 96.32% छात्राओं और 94.22% छात्रों ने सफलता हासिल की है। वहीं, बोर्ड की ओर से छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा खत्म करने को लेकर टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की गई।