Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीमा के पास विद्रोहियों के शिविर पर म्यांमार की सेना का हमला, भारत के गांव में गिरा बम

short by सुप्रभा सक्सेना / on Thursday, 12 January, 2023
म्यांमार की सेना ने भारत से लगी सीमा के करीब अपने देश के विद्रोहियों के शिविर पर हवाई हमला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में एक बम भारत के गांव में गिरा है। चम्फाई ज़िले के अधिकारी ने बताया कि बम धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ जबकि सीमा के पास नदी किनारे मौजूद ट्रक क्षतिग्रस्त हुआ है।