'राजस्थान के शाही परिवार' से लोन दिलाने के नाम पर शख्स से हुई ₹19 लाख की ठगी, 2 लोग अरेस्ट
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 'राजस्थान के शाही परिवार' से ₹1 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर एक शख्स से ₹19.5 लाख की ठगी के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी ऐसे लोगों से संपर्क बनाते थे जिन्हें बैंक से लोन नहीं मिल पाता था और लोन प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठगी करते थे।


