बिहार में स्कॉर्पियो सवार ठेकेदार की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, मौके से 18 खोखे बरामद
पूर्वी चंपारण (बिहार) में शनिवार को स्कॉर्पियो से मोतिहारी की ओर जा रहे बिजली विभाग के एक ठेकेदार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, घटनास्थल से पुलिस ने 18 खोखे बरामद किए हैं। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक ठेकेदार का भी आपराधिक रिकॉर्ड था और घटना गैंगवॉर जैसी लग रही है।
read more at ABP न्यूज़


