कोवोवैक्स पहली भारतीय कोविड-19 वैक्सीन है जिसे यूरोप में बेचा जाएगा: अदार पूनावाला
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने मंगलवार को एएनआई से कहा कि कोवोवैक्स यूरोप में बिकने वाली पहली मेड-इन-इंडिया कोविड-19 वैक्सीन होगी। उन्होंने कहा, "हमारे पास कोविशील्ड की 20 करोड़ डोज़ का भंडार है...हम पहले ही यूरोपीय देशों, ऑस्ट्रेलिया को कोवोवैक्स की 4 करोड़ डोज़ निर्यात कर चुके हैं।" बकौल पूनावाला, यह एक बड़ी उपलब्धि है।
read more at Times Now नवभारत


