दिल्ली, छत्तीसगढ़, एमपी व उत्तराखंड के उच्च न्यायालयों में नियुक्त किए गए 13 नए जज
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के हाईकोर्ट में कुल 13 नए न्यायाधीशों को नियुक्त किया गया है जिनमें 2 वकील भी शामिल हैं। इसके तहत न्यायिक अधिकारी गिरीश कठपलिया और मनोज जैन को दिल्ली हाईकोर्ट में एडिशनल जज बनाया गया है। वहीं, 2 जजों का तबादला भी हुआ है।
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


