धमकाने वाले पत्रकार पर हो सख्त कार्रवाई, साहा के साथ जो हुआ वह अस्वीकार्य: आईसीए
भारतीय क्रिकेटर्स संघ (आईसीए) ने मंगलवार को विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋद्धिमान साहा को धमकी देने वाले पत्रकार के खिलाफ बीसीसीआई से सख्त-से-सख्त कार्रवाई करने की मांग की। आईसीए ने बयान जारी कर कहा, "साहा के मामले में जो हुआ...वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।" बकौल आईसीए, "हम साहा के साथ खड़े हैं...उनसे अनुरोध करते हैं कि वे पत्रकार का नाम बताएं।"
read more at हिन्दुस्तान


