आईपीएल के अपने सर्वाधिक ऑक्शन प्राइस पर बिके धवन, पंजाब किंग्स ने ₹8.25 करोड़ में खरीदा
आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 की पहली बोली के तहत ओपनर शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने ₹8.25 करोड़ में खरीद लिया है जो अब तक का उनका सर्वाधिक ऑक्शन प्राइस है। ₹2 करोड़ के बेस प्राइस वाले धवन को उनकी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज़ किया था। शिखर धवन ने 192 आईपीएल मैच में 5,784 रन बनाए हैं।
read more at CricTracker


