दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल अपनी दोस्त की मदद करने वाले पुलिसकर्मी से मिले सचिन
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल उनकी करीबी दोस्त को ऑटो से अस्पताल पहुंचाने वाले मुंबई ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल से मुलाकात की है। सचिन ने कहा, "हमारे चारों ओर उनके जैसे कई लोग हैं जो कर्तव्य से परे दूसरों की मदद करते हैं…ऐसे लोगों की वजह से दुनिया एक खूबसूरत जगह है।"


