गाज़ा में हुई गोलीबारी में 100 से अधिक लोगों की मौत पर भारत ने जताया शोक
गाज़ा में गोलीबारी में हुई 104 लोगों की मौत पर भारत ने शोक जताया है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि इस घटना से भारत स्तब्ध है और इतने बड़े पैमाने पर लोगों की जान जाना चिंता का विषय है। गौरतलब है, इज़रायली सेना ने मदद का इंतज़ार कर रहे लोगों पर गुरुवार को गोलीबारी की थी।


