घर पर अपना पासपोर्ट भूलकर एयरपोर्ट पहुंचीं ऐक्ट्रेस मौनी रॉय, सामने आया वीडियो
ऐक्ट्रेस मौनी रॉय बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पहुंची लेकिन वह अपना पासपोर्ट घर पर भूल गईं। एक वीडियो में वह एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर सुरक्षाकर्मियों के सामने अपने बैग में पासपोर्ट खंगालती दिख रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पासपोर्ट आने के बाद मौनी ने एयरपोर्ट में प्रवेश किया और इसे लेकर पैपराज़ी से कहा, "हो गया...पासपोर्ट घर भूल गई थी।"
read more at ABP न्यूज़


