Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका के हवाई जा रहे विमान ने किया भारी टर्ब्युलेंस का सामना, 36 यात्री हुए घायल

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 19 December, 2022
फीनिक्स से हवाई (अमेरिका) जा रहे एक विमान के रविवार को भारी टर्ब्युलेंस का सामना करने के बाद इसके 36 यात्री घायल हो गए जिनमें से 11 की हालत गंभीर है। एक यात्री ने कहा, "मैं पीछे मुड़ा तो कई लोग खून से लथपथ थे...मेरे चारों तरफ लोग रो रहे थे।" 20 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
read more at Mirror