राजस्थान में कार चालक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, पुलिसकर्मी व आरोपी की हुई मौत
जोधपुर (राजस्थान) में विपरीत दिशा से आने व तेज़ रफ्तार को लेकर रोकने पर एक शख्स ने कार से पुलिस वाहन को टक्कर मार दी जिसके चलते एएसआई भंवरलाल बिश्नोई की मौत हो गई। पुलिसकर्मी से बहस के बाद चालक भाग गया और लौटकर 110 किमी/घंटे की रफ्तार से पुलिस वाहन को टक्कर मारी। आरोपी की भी मौत हो गई।
read more at ABP न्यूज़


