गुजरात चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा ने अपने पद से दिया इस्तीफा
गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे में शर्मा ने लिखा, "कांग्रेस पार्टी की अप्रत्याशित हार की मैं पूरी नैतिक ज़िम्मेदारी लेता हूं।" 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में कांग्रेस 11 सीटें जीत चुकी है और 6 सीटों पर आगे है।
read more at abp न्यूज़


