Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अगले महीने से दोबारा कोविड-19 वैक्सीन का निर्यात शुरू करेगा भारत: स्वास्थ्य मंत्री

short by Gunjan Goswami / on Monday, 20 September 2021
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि भारत अक्टूबर से अपनी 'वैक्सीन मैत्री' पहल के तहत कोविड-19 वैक्सीन का निर्यात दोबारा शुरू करेगा। मांडविया ने कहा, "हम दुनिया की मदद करेंगे और चौथी तिमाही में कोवैक्स पहल में योगदान देंगे।" बकौल मांडविया, "अगले महीने वैक्सीन की 30 करोड़ से अधिक खुराक मिलने की उम्मीद है।"
read more at Twitter