राजस्थान में दुकान में खड़े शख्स को आया हार्ट अटैक, दुकानदार ने सीपीआर देकर बचाई जान
नागौर (राजस्थान) में हलवाई की दुकान में खड़े शख्स को हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद दुकान के मालिक ने सीपीआर देकर शख्स की जान बचाई। घटना के सामने आए सीसीटीवी फुटेज में हार्ट अटैक आने के बाद शख्स ज़मीन पर मुंह के बल गिरता दिख रहा है। परिजन के अनुसार, अस्पताल में भर्ती शख्स की सेहत में सुधार है।
read more at Public


