सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय के बाहर आरएएफ तैनात
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सीबीआई मुख्यालय के बाहर रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को तैनात किया गया है। सिसोदिया को शराब नीति मामले में रविवार को करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "उनकी (सिसोदिया) गिरफ्तारी गंदी राजनीति है।"
read more at ABP न्यूज़


