Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इसमें कुछ गलत नहीं, कानून के मुताबिक हुई: बिलकिस गैंगरेप केस के दोषियों की रिहाई पर जोशी

short by shashank mishra / on Tuesday, 18 October 2022
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बिलकिस बानो गैंगरेप केस के 11 दोषियों की रिहाई का बचाव करते हुए कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि इसमें 'कुछ भी गलत' हुआ। उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, "रिहाई कानून के मुताबिक हुई है।" उन्होंने आगे कहा, "जेल में काफी समय बिताने वाले दोषियों की रिहाई के लिए कानून में प्रावधान है।"