'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पीएम मोदी की मां ने बच्चों को बांटे तिरंगे, वीडियो आया सामने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने शनिवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत के साथ ही गांधीनगर (गुजरात) में अपने पड़ोस के बच्चों के बीच तिरंगा वितरित किया। हीराबेन द्वारा बच्चों में तिरंगे वितरित किए जाने का एक वीडियो सामने आया है। वहीं, हीराबेन ने इस अभियान का समर्थन करने के लिए अपने आवास पर तिरंगा भी फहराया।
read more at Hindustan Times


