मुस्लिम पर भी लागू होता है पॉक्सो, नाबालिग पत्नी से शारीरिक संबंध बनाना अपराध है: केरल एचसी
केरल हाईकोर्ट ने एक मुस्लिम आरोपी की ज़मानत याचिका खारिज करते हुए कहा है कि पॉक्सो ऐक्ट मुस्लिमों पर भी लागू होता है। कोर्ट ने कहा कि शादी के बाद भी किसी नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाना अपराध है। दरअसल, 31 वर्षीय आरोपी ने 16 वर्षीय पीड़िता का अपहरण कर रेप करने के बाद मार्च-2021 में उससे शादी की थी।
read more at हिन्दुस्तान


